भारत निर्वाचन आयोग के एसआईआर–2026 कार्यक्रम के तहत खैरथल-तिजारा जिले की अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी 2026 को जारी कर दी गई है। प्रारूप सूची (16 दिसंबर 2025) में जिले में 7,28,987 मतदाता दर्ज थे। दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद 0.79% की वृद्धि के साथ कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 7,34,730 हो गई है। इनमें – 3,89,482 पुरुष 3,45,246 महिला 2 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। दावे-आपत्तियों में इतने आवेदन मिले – 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक प्राप्त दावे-आपत्तियों में 13,567 फॉर्म-6/6A 998 फॉर्म-7 4,843 फॉर्म-8 आवेदन शामिल रहे। सभी आवेदनों का निस्तारण कर अंतिम सूची प्रकाशित की गई। ऑनलाइन देख सकते हैं नाम मतदाता अपनी जानकारी https://voters.eci.gov.in और https://election.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं। EPIC सर्च सुविधा भी उपलब्ध है। नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए फॉर्म-6, 7 और 8 ऑनलाइन Voters Portal या ECINet App के माध्यम से भरे जा सकते हैं या संबंधित बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है। यदि किसी निर्णय से असंतोष हो तो अंतिम प्रकाशन की तिथि से 15 दिन के अंदर जिला मजिस्ट्रेट से पहली अपील की जा सकती है। इसके बाद 30 दिन के अंदर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान से दूसरी अपील का प्रावधान है।


