कान्हा रेस्टोरेंट पर छापेमारी में मिला 7.5-करोड़ का सोना सीज:25 लाख कैश पर भी एक्शन, 7 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन अब भी जारी

राजस्थान की फेमस फूड चेन कान्हा रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स की कार्रवाई चौथे दिन शनिवार को भी जारी है। आयकर विभाग की ओर से अब तक 7.5 करोड़ रुपए कीमत का सोना और 25 लाख रुपए कैश सीज किया गया है। एसीबी सूत्रों के मुताबिक, कान्हा रेस्टोरेंट के जयपुर-मुम्बई सहित 33 ठिकानों पर बुधवार सुबह छापेमारी शुरू की गई थी। चार दिन चली इनकम टैक्स रेड में 26 ठिकानों पर टीमों ने सर्च पूरा कर लिया है। जयपुर के 7 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी शनिवार को भी चालू है। जयपुर में शुक्रवार को एक ठिकाने पर रेड के दौरान आयकर विभाग की टीम को एक खुफिया कमरा मिला था। बड़ी दीवार के पीछे बने खुफिया कमरे में 10 छोटी-छोटी अलमारियां मिलीं। अलमारियों को खोलने पर उसमें 5 करोड़ रुपए कीमत की ज्वेलरी व 25 लाख रुपए कैश मिला था। आईटी टीम को छापेमारी में अब तक 11 करोड़ कीमत का सोना, 1.25 करोड़ रुपए कैश और 10 बैंक लॉकर मिल चुके हैं। कुछ हिसाब डॉक्यूमेंट पेश करने पर आयकर विभाग की ओर से 7.5 करोड़ रुपए कीमत का सोना व 25 लाख रुपए कैश सीज किया गया है। आगे की कार्रवाई में करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्ति मिलने की आंशका जताई गई है। बैंक लॉकर्स खोलकर वैल्यूएशन करवाई जाएगी माना जा रहा है कि आयकर विभाग की ओर से रविवार शाम तक रेड की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। बैंक लॉकर्स को खोलने के साथ ही वैल्यूएशन की कार्रवाई की जारी है। कान्हा की ओर से संचालित होटलों में तीन साल में हुई आलीशान शादियों के रिकॉर्ड मांे गए हैं। अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें। ये भी पढ़ें… कान्हा रेस्टोरेंट में छापेमारी, खुफिया कमरे में करोड़ों की ज्वेलरी:33 ठिकानों पर तीन दिन से हो रही है सर्च, 10 बैंक लॉकर भी खोले जाएंगे राजस्थान की फेमस फूड चेन कान्हा पर इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई जारी है। तीन दिन से टीमें फूड चेन से जुड़े 33 ठिकानों पर सर्च कर रही हैं। जयपुर में सबसे ज्यादा 26 ठिकानों पर सर्च किया जा रहा है। एक ठिकाने पर विभागीय अधिकारियों को दीवार के पीछे बना एक खुफिया कमरा भी मिला है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *