रायपुर में अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार:महाराष्ट्र से गांजा लेकर पहुंचे थे रायपुर, धनेली ब्रिज में घेराबंदी करके पुलिस ने दबोचा

रायपुर में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। महाराष्ट्र से गांजा लेकर राजधानी पहुंचे दो तस्करों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिसकर्मियों ने 21.206 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा गणेश भाउराव जाधव और नरेश नाथनी मुदी बताया जा रहा है। आरोपियों से जब्त गांजे की कीमत पुलिस द्वारा 10 लाख 60 हजार 300 रुपए बताई गई है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला रायपुर कमिश्नरेट के अधिकारियो के अनुसार शुक्रवार को मुजगहन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, कि नया धमतरी रोड स्थित धनेली ओवरब्रिज के नीचे दो व्यक्ति गांजा रखे हुए हैं और बिक्री की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) के निर्देश पर मुजगहन थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम बनी। मुखबिर की सूचना अनुसार रेड मारकर आरोपियों को हिरासत में पुलिसकर्मियों ने लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गणेश भाउराव जाधव (45) निवासी यवतमाल और नरेश नाथनी मुदी (54) निवासी रायगढ़, महाराष्ट्र बताया। आरोपियों की तलाशी में 21.206 किलो गांजा जब्त किया गया है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा पुलिस उपायुक्त संदीप कुमार पटेल ने बताया, कि मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को धनेली ब्रिज के नीचे से पकड़ा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोप गांजा कहां से लाए? रायपुर में किसको बेचने वाले थे? इसका पता लगाया जा रहा है। सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *