स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट रैंकिंग के लिए तैयारी शुरू

धमतरी| स्वच्छता सर्वेक्षण-2025 में बेहतर प्रदर्शन और उत्कृष्ट रैंकिंग के उद्देश्य से निगम ने अपनी तैयारियों बढ़ाई है। आयुक्त प्रिया गोयल एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य निलेश लुनिया ने विभागीय सुपरवाइजरों, स्वच्छता दीदियों और सफाई कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। स्वच्छता व्यवस्था की जमीनी हकीकत पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। शुक्रवार को निगम के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, मरम्मत और संधारण व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। शौचालयों के संचालन की जिम्मेदारी निभा रही एजेंसी को निर्देशित किया कि प्रतिदिन साफ-सफाई बेहतर हो। पानी की सतत उपलब्धता बनी रहे। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही तत्काल सुधार कार्य कराया जाए। आयुक्त प्रिया गोयल ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि सतत प्रक्रिया है, जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। प्रभारी सदस्य निलेश लुनिया ने कहा कि सर्वेक्षण में उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए सार्वजनिक स्थल की स्वच्छता अनिवार्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *