बाड़मेर जिले की सिवाना पुलिस ने ऑपरेशन वजप्रहार के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पिस्तौल बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। सूचना मिली थी कि आरोपी लूट करने की फिराक में थे। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि कस्बा सिवाना में पादरड़ी रोड की ओर से दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे है। जो बदमाश प्रवृति के है। पिस्तौल दिखाकर लोगों को भयभीत कर लूटपाट करने की फिराक में है। उनकी एक्टिविटी अत्यंत संदिग्ध लग रही है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर दोनों व्यक्ति झाड़ियों केी ओर भागने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर डिटेन किया गया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम विशालसिंह पुत्र भंवरसिंह निवासी अरावली विहार, केशव विद्यापीठ के पास जामडेाली जयपुर और ईशपालसिंह पुत्र मानसिंह निवासी धीगाणा जेतपुर पाली बताया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तोल बरामद किया गया। उनके पास कोई लिगल लाइसेंस नहीं होने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।


