सीएम के विधानसभा क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर ने की जनसुनवाई:जमीन और मकान से जुड़े मामले, अवैध कब्जे की शिकायतें लेकर पहुंचे लोग

जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर स्थित सामुदायिक केंद्र, श्रीराम नगर कॉलोनी में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई परिवादियों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। इन समस्याओं पर हुई सुनवाई जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 107 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें प्रमुख रूप से आपसी और पारिवारिक विवाद, जमीन और मकान से जुड़े मामले, अवैध कब्जे की शिकायतें चोरी व मारपीट की घटनाएं, अन्य स्थानीय समस्याएं शामिल रहीं। पुलिस कमिश्नर ने सभी मामलों की जांच कर तय समयसीमा में निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि आमजन को त्वरित राहत देने के उद्देश्य से थाना स्तर पर प्रतिदिन जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इससे लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान संभव हो रहा है। चार थाना क्षेत्रों के परिवादी पहुंचे इस जनसुनवाई में पुलिस थाना सांगानेर, प्रतापनगर, रामनगरिया और मालपुरा गेट क्षेत्र के परिवादियों ने अपनी समस्याएं रखीं और समाधान प्राप्त किया। पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों पर तुरंत रिस्पॉन्स दिया जाए और संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाए। जनसुनवाई के दौरान स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश, एडिशनल पुलिस कमिश्नर फर्स्ट मनीष अग्रवाल, डीसीपी ईस्ट संजिव नैन, एडिशनल डीसीपी और एसीपी सांगानेर, संबंधित एसएचओ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *