हनुमानगढ़ में 13 हजार 282 वोटर बढ़े:अंतिम मतदाता सूची जारी, जिले में अब कुल 13 लाख 90 हजार 900 मतदाता

हनुमानगढ़ जिले की अंतिम मतदाता सूची शनिवार को प्रकाशित कर दी गई है। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद यह सूची जारी की गई, जिसमें जिले में कुल 13.90 लाख मतदाता दर्ज किए गए हैं। इसकी जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजू पारीक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 27 अक्टूबर 2025 को राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की थी। इसके तहत 4 नवंबर से 11 दिसंबर 2025 तक गणना के बाद प्रारूप सूची प्रकाशित की गई थी, जिसमें जिले में 13,77,618 मतदाता शामिल थे। 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गईं। इस अवधि में कुल 15,521 फॉर्म-6/6ए, 2,163 फॉर्म-7 और 8,617 फॉर्म-8 प्राप्त हुए। सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 21 फरवरी 2026 को अंतिम सूची जारी की गई। अंतिम सूची में 13 हजार 282 नए मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है, जो लगभग 0.9 प्रतिशत है। अब जिले में कुल 13 लाख 90 हजार 900 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 7 लाख 28 हजार 358 पुरुष, 6 लाख 62 हजार 513 महिलाएं और 29 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। बैठक के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों की फोटो रहित सॉफ्ट और हार्ड कॉपी संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराई गईं। यह मतदाता सूची जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट के साथ-साथ वोटर्स पोर्टल पर भी देखी जा सकती है। इस बैठक में आम आदमी पार्टी के सचिन कौशिक और राजवीर, कांग्रेस के गुरमीत चंदड़ा, भाजपा के कृष्ण तायल, बसपा के नवीन बाकोलिया और आरएलपी के पोखर राय सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *