सीकर में महिला के बैग से ज्वेलरी चोरी:रोडवेज बस में चूरू से फतेहपुर जा रही थी; बैग के चीरा लगाकर ले गए जेवरात

महिला के बैग में चीरा लगाकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। महिला अपने पीहर से रोडवेज बस में ससुराल जा रही थी। घटना सीकर जिले के फतेहपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस को दी रिपोर्ट में सुनीता देवी (37) नायको का मोहल्ला, फतेहपुर ने बताया कि वह अपने पीहर चूरू में शादी समारोह में गई हुई थी। वह चूरू से वापस अपने ससुराल फतेहपुर जा रही थी। महिला फतेहपुर जाने के लिए शाम को रोडवेज बस में बैठ गई। महिला के साथ उसके दो बच्चे भी थे और एक ट्रॉली बैग था। जिसमें महिला के कपड़े व सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे। महिला ने सरदारपुरा चुंगी बस स्टैंड (फतेहपुर) पर अपना बैग संभाला तो बैग में चीरा लगा हुआ था और उसमें से सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो चुके थे। गहनों की कीमत करीब 5 लाख रुपए थी। इसके बाद महिला ने मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल श्रवण राम कर रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *