बलौदाबाजार के तमोरी में चुनाव का बहिष्कार:केवल 12 लोगों ने डाला वोट; विकास न होने से नाराज ग्रामीण, स्वतंत्र पंचायत की मांग

बलौदाबाजार जिले के पलारी जनपद की ग्राम पंचायत खपरी भ के आश्रित ग्राम तमोरी में विकास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है। गांव में कुल 663 मतदाताओं में से मात्र 12 लोगों ने ही वोट डाला। ग्रामीण यहां विकास न होने से नाराज है और स्वतंत्र पंचायत की मांग कर रहे है। चुनाव के पहले ही ग्रामीणों ने बहिष्कार का ऐलान कर दिया था। रविवार को पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में यह देखने को मिला जब वोटर्स वोट देने नहीं पहुंचे। तीन वार्ड के लिए मतदान हुआ यहां सरपंच पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। धनलाल बारले को 2, छन्नूलाल नवरंग को 2 और रूपेंद्र बंजारे को शून्य वोट मिले। गांव में 7 वार्ड हैं, जिनमें से 4 वार्ड में पंच पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। शेष तीन वार्ड के लिए मतदान हुआ। स्वतंत्र पंचायत की मांग ग्रामीणों की मुख्य मांग स्वतंत्र पंचायत की है। गांव में आज तक कोई सरपंच या उपसरपंच नहीं बना है। यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। राशन लेने के लिए लोगों को दो किलोमीटर दूर खपरी जाना पड़ता है। सीसी रोड नहीं है। शौचालय की समस्या है। पेयजल के लिए पाइप कनेक्शन नहीं है। वार्ड 16 में एक भी वोट नहीं वार्ड 18 में कुल 7 वोट पड़े, जिनमें 3 रिजेक्ट हुए। खेलवंतिन बंजारे को 3 और ललिता बंजारे को 1 वोट मिला। वार्ड 12 में दोनों पंच प्रत्याशियों को 2-2 वोट मिले। वार्ड 16 में किसी प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिला। मतदान का बहिष्कार जारी रहेगा – ग्रामीण ग्रामीणों का कहना है कि जब तक स्वतंत्र पंचायत नहीं बनेगी, तब तक मतदान का बहिष्कार जारी रहेगा। निर्विरोध और निर्वाचित पंच भी त्यागपत्र देंगे, ताकि शासन गांव की मांग पर विचार कर सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *