होली पर भावनगर-बीकानेर स्पेशल ट्रेन 22 फरवरी से:17 स्टेशनों पर होगा ठहराव; 22 कोच के साथ करेगी 12 स्पेशल फेरे

होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा भावनगर टर्मिनस-बीकानेर-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन रविवार, 22 फरवरी से शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन वाया गांधीनगर कैपिटल, आबू रोड और जोधपुर के रास्ते संचालित की जाएगी, जिससे राजस्थान और गुजरात के बीच आवागमन करने वाले हज़ारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। 6-6 ट्रिप्स के साथ होगा साप्ताहिक संचालन जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, होली स्पेशल ट्रेनों के क्रम में ट्रेन संख्या 09271/09272 का संचालन कुल 6-6 फेरों के लिए किया जाएगा। इनमें – इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए इस ट्रेन को मार्ग के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। कुल 22 कोच की मिलेगी सुविधा रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की क्षमता बढ़ाने के लिए पर्याप्त कोच लगाए हैं। इस ट्रेन में कोच स्ट्रक्चर इस तरह रहेगा- रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह ट्रेन ‘स्पेशल’ श्रेणी के तहत चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य केवल त्यौहारों के दौरान होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करना है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय सारणी और उपलब्धता की जांच ‘नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम’ (एनटीईएस) या अधिकृत काउंटर से करने के बाद ही अपनी यात्रा प्लान करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *