बालोद में पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान हंगामा:मतपत्रों को जमीन पर बिखरा देख भड़के ग्रामीण, धांधली का लगाया आरोप, बढ़ाई गई सुरक्षा

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरुर ब्लॉक के ग्राम अरमरीकला में पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान भारी हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वोटिंग के बाद एजेंटों को बाहर निकालकर मतपत्रों को जमीन पर गिराकर धांधली करने की कोशिश की गई, जिससे नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। अब इस हंगामे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ग्रामीण मतदान केंद्र के अंदर मतदान कर्मियों से गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मतदान केंद्र के अंदर मतपत्र एक जगह बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। मतपत्रों को जमीन पर गिरा देख बवाल बता दें कि इस चुनाव में सरपंच पद के लिए 8 प्रत्याशी, पंच पद के लिए 60 प्रत्याशी, जनपद सदस्य के लिए 3 और जिला पंचायत के लिए 2 प्रत्याशियों की मतगणना हो रही थी। गुरुर ब्लॉक का सबसे बड़ा गांव होने की वजह से शाम 4 बजे तक वोटिंग चली। ग्रामीणों ने बताया कि वोटिंग के बाद अंदर बैठे एजेंटों को बाहर निकाला गया। एजेंट जब अंदर गए तो मतपत्रों को एक जगह गिरा हुआ देखा। इसके बाद बवाल मच गया। मतदान के बाद छंटनी करने के उद्देश्य से जमीन पर मतपत्र को रखा गया है या कोई और कारण है। प्रशासन का अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन हंगामे के चलते सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एसडीएम और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाए और नीचे गिरे मतपत्रों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *