जालंधर CP आतिशी मामले में तलब:दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने भेजा लेटर, 27 फरवरी दोपहर 3 बजे पेश होने के लिए कहा

पंजाब के जालंधर की पुलिस कमिश्नर धन प्रीत कौर को दिल्ली सचिवालय ने पेश होने के लिए कहा है। दिल्ली सचिवालय की तरफ से भेजे लेटर में 27 फरवरी दोपहर 3 बजे तक अपनी बात रखने की बात कही गई है। बता दें कि दिल्ली की आप नेता आतिशी पर सिख गुरुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगा था। इसे लेकर बाद में जालंधर में FIR दर्ज की गई थी।
जालंधर पुलिस ने मोहाली फोरेंसिक लैब के हवाले से कोर्ट में बताया था कि आतिशी की वीडियो से छेड़छाड़ हुई है। कोर्ट ने इस मामले में वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटाने की बात कही थी। इसके बाद दिल्ली विधानसभा के सभापति की तरफ से वीडियो की फोरेंसिक जांच करवाई गई।
इसके बाद दावा किया गया कि वीडियो के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई। जालंधर पुलिस ने दिल्ली विधानसभा के विशेषाधिकार का हनन किया है। इस मामले में विधानसभा सचिवालय ने लेटर भेज जवाब तलब किया था। भेजे गए लेटर में लिखा है कि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने विशेषाधिकार मामले पर अपनी बात रखने के लिए 20 फरवरी 2026 तक का वक्त दिया था। दिल्ली विधानसभा इस संबंध में पंजाब सरकार के एडवोकेट जनरल ने अपन। एडवोकेट जनरल (पंजाब) की राय को रिकॉर्ड पर ले लिया गया है और समिति द्वारा इस पर उचित विचार किया जाएगा। डीजीपी गौरव यादव ने बताया जवाब भेज दिया गया है
इस मामले में पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) आलोक शेखर और डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आतिशी की कथित टिप्पणियों के वीडियो क्लिप के संबंध में दर्ज एफआईआर के बारे में जांच की जा रही है। बता दें कि इस मामले में एफआईआर जालंधर में दर्ज की गई थी, इसलिए पुलिस कमिश्नर धन प्रीत कौर ने दिल्ली विधानसभा को अपने जवाब की कॉपी भेज दी है। जालंधर कैंट एमएलए का भी एफआईआर में नाम
AAP नेता आतिश पर दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही दौरान सिख गुरुओं पर टिप्पणी का आरोप है। इसे लेकर जालंधर के AAP नेता इलबाल सिंह बग्गी की शिकायत पर कांग्रेस नेता और कैंट MLA परगट सिंह, सुखपाल खैहरा पर केस दर्ज किया गया था। दोनों नेताओं के खिलाफ आरोप था कि इन्होंने वीडियो को आगे शेयर किया है। इसके अलावा जालंधर पुलिस ने मोहाली फोरेंसिक लैब से वीडियो की जांच करवाई थी। इसमें कहा गया है कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है जिसके चलते भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और दिल्ली के भाजपा नेता कपिल मिश्रा के नाम भी FIR में दर्ज किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *