‘हमारी जमीन-गहनें चाचा ने ले लिए, इसलिए उनका बेटा मार-डाला’:हत्यारा भाई बोला- गाय के बहाने गांव से बाहर ले गया था, वहीं रस्सी से गला घोंटा

चाचा जमीन का पूरा हिस्सा नहीं दे रहे थे। मेरी पत्नी के गहने भी चाचा ने रख लिए, इसके कारण मेरी पत्नी मुझे छोड़कर चली गई। संपत्ति और परिवार पूरा टूट गया था, चाचा को सबक सिखाने के मकसद से मैंने उनके बेटे पोकर राम(10) की हत्या कर दी। नागौर के खींवसर में बच्चे की हत्या करने वाले खरता राम(28) ने शनिवार को पुलिस पूछताछ में यह खुलासा किया है। आरोपी के अनुसार उसने अपने चाचा से बदला लेने के लिए साजिश रची थी, जिसके कारण रस्सी से गला घोंटकर चाचा के बेटे की हत्या कर दी। घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें शुक्रवार(19 फरवरी) को आरोपी मासूम को इशारा कर गांव के बाहर ले जा रहा है। हालांकि कुछ देर बाद ही आरोपी एक बाइक पर साथी के साथ पहुंचता है। लेकिन इस बार मासूम उसके साथ नहीं था। संदिग्ध लगने पर पूछताछ के बाद खींवसर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पहले देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें चाचा से बदला लेने के लिए रची थी साजिश
खींवसर के कुड़छी गांव में 19 फरवरी की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे पोकरराम(10) घर से निकला था। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन देर शाम तक नहीं मिला। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई और सोशल मीडिया पर भी पोस्टर बनाकर शेयर किए। लेकिन अगले दिन शुक्रवार को उसका शव पुलिस को गांव की सरहद पर झाड़ियों में पड़ा मिला। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस दौरान मासूम के घर के पास रहने वाला पड़ोसी और चचेरा भाई खरताराम(28) भी पुलिस के साथ मासूम को तलाशता रहा। हालांकि पुलिस ने गांव के सभी प्रमुख रास्तों के सीसीटीवी खंगाले गए। इनमें एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी खरता राम (28) के साथ मासूम जाते हुए दिखाई दिया। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी ने हत्या का खुलासा किया और निशानदेही पर गांव की सरहद पर झाड़ियों में मिले शव को बरामद किया गया। गाय ढूंढने के बहाने साथ ले गया था
पूछताछ में आरोपी खरता राम ने बताया कि उसने पोकरराम को झांसा दिया कि वे गांव से बाहर गाय ढूंढने जा रहा हैं। इसमें पोकर राम भी उसके साथ चल दिया। लेकिन गांव के कांकड़ स्थित झाड़ियों में ले जाकर आरोपी ने रस्सी से बच्चे का गला घोंट दिया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या को अंजाम देने के बाद गांव लौट आया और जब घरवाले और पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी तो वह भी दिखावे के लिए उनके साथ बच्चे की तलाश में शामिल हो गया। मासूम की हत्या के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
मासूम की बॉडी मिलने के बाद गांव में माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीण लादू राम, हीराराम व बिंजाराम ने कहा कि बड़ों के आपसी विवाद में बेकसूर बच्चे की जान ली गई, जो गलत है। उन्होंने मामले में हत्यारे युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ये खबर भी पढ़िए… घर के बाहर मिट्‌टी डालने पर बच्चे की हत्या:चचेरे भाई ने रस्सी से गला घोंटकर गांव के बाहर झाड़ियों में फेंका, एक दिन बाद मिला शव नागौर में मामूली विवाद में चचेरे भाई ने 12 साल के बच्चे की हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में फेंक दिया। बच्चे के अचानक लापता होने पर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *