रायपुर में साहित्य सृजन संस्थान की काव्य संध्या:22 फरवरी को वृंदावन हॉल में होगा आयोजन, हेल्थ एक्सपर्ट भी देंगे जानकारी

साहित्य सृजन संस्थान की 42वीं मासिक काव्य संध्या सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 22 फरवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक वृंदावन हॉल सिविल लाइन्स रायपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम में रायपुर सहित आसपास के जिलों के प्रतिष्ठित एवं युवा कवि-शायर अपनी रचनाओं का काव्य पाठ करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस डॉ. संजय अलंग होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राहुल शाह हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं श्रीमती शुभांगी आपटे ब्रांड एम्बेसडर, नगर निगम रायपुर उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर अजीत शर्मा करेंगे। आयोजन में साहित्य और स्वास्थ्य दोनों विषयों को प्रमुखता दी जाएगी। हेल्थ एक्सपर्ट देंगे जानकारी काव्य संध्या के साथ डॉ. राहुल शाह द्वारा हड्डी रोग, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट एवं स्पोर्ट्स इंज्यूरीज़ पर महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी। वहीं, विगत माह के श्रेष्ठ काव्य पाठ के लिए मनोज शुक्ला एवं शशि किरण ‘इंदु’ को सम्मानित किया जाएगा। संस्थान प्रतिमाह युवा रचनाकारों को मंच प्रदान कर उनके उत्कृष्ट काव्य पाठ को प्रोत्साहित और सम्मानित करता है। संस्था की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता खरे ‘मधु’ एवं संयोजक उमेश कुमार सोनी ने बताया कि मार्च माह में एक विराट कवि सम्मेलन का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त कवियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन को लेकर साहित्य प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *