चित्तौड़गढ़ में 19,694 नए मतदाता जुड़े:22422 दावे और 2728 आपत्तियों के बाद 1.51 प्रतिशत मतदाता बढ़े

चित्तौड़गढ़ जिले में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची शनिवार को जारी कर दी गई। नई सूची के अनुसार जिले में कुल 19,694 मतदाता बढ़ गए हैं। यह वृद्धि पिछले प्रारूप मतदाता सूची की तुलना में 1.51 प्रतिशत ज्यादा है। अब जिले में कुल 13 लाख 21 हजार 569 मतदाता हो गए हैं। इससे पहले SIR प्रक्रिया शुरू होने से पहले जिले में 14 लाख 10 हजार 621 मतदाता थे, लेकिन पुनरीक्षण और जांच के बाद 89 हजार 52 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने कहा- हटाए गए नामों में वे लोग शामिल हैं जो अब जिले में निवास नहीं करते, जिनका निधन हो चुका है या जिनकी जानकारी गलत पाई गई। चित्तौड़गढ़ विधानसभा में सबसे अधिक बढ़ोतरी, बेगूं में सबसे कम अंतिम सूची के अनुसार जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में बदलाव दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुई है, जहां 5,099 नए मतदाता जुड़े हैं। यह पिछले ड्राफ्ट सूची की तुलना में 2.09 प्रतिशत बढ़ा है, जो जिले में सबसे ज्यादा है। दूसरी ओर बेगूं विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 2,982 मतदाता जुड़े हैं। विधानसभावार विवरण पुरुष, महिला और ट्रांसजेंडर मतदाताओं का आंकड़ा नई अंतिम सूची के अनुसार जिले में कुल 6 लाख 70 हजार 429 पुरुष मतदाता और 6 लाख 51 हजार 140 महिला मतदाता हो गए हैं। महिला मतदाताओं में ही 20 ट्रांसजेंडर मतदाताओं के नाम भी शामिल किए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी वर्गों के मतदाताओं को समान अवसर देने और उनका नाम सही तरीके से दर्ज करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। दावे और आपत्तियों के बाद प्रकाशित हुई अंतिम सूची मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। इस अवधि में कुल 22,422 दावे और 2,728 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इन सभी आवेदनों की जांच करने के बाद पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े गए और कई नाम हटाए गए। सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद शनिवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की और मीटिंग में अंतिम सूची जारी करने की घोषणा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *