स्कूटी के हैंडल पर पैर रख युवक ने किया स्टंट:किरंदुल-बचेली मार्ग पर कर रहा था रोलबाजी, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई

दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल-बचेली मार्ग पर एक युवक के खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक स्कूटी चलाते समय दोनों पैर हैंडल पर रखकर पैरों से ही वाहन को नियंत्रित करता नजर आ रहा है। वीडियो जब पुलिस के पास पहुंचा तो उसपर कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, स्कूटी क्रमांक CG-18N-8959 से स्टंट करने वाले युवक की पहचान रमन चलान (27) के रूप में हुई है। इसका स्थाई पता खपरमाल, थाना कोकसरा, जिला कालाहांडी ओडिशा है। वर्तमान में ये वार्ड क्रमांक 9 लेबर हाटमेंट कॉलोनी बचेली में निवासरत है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बीच सड़क पर लापरवाही पूर्वक स्टंट कर रहा था। उसी दौरान एक राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और वाहन नंबर के आधार पर चालक की पहचान की। पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस ने आरोपी युवक को तलब कर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत चालान काटा। साथ ही भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की सख्त चेतावनी दी गई है। ASP आरके बर्मन ने कहा कि सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि गंभीर दुर्घटना का कारण भी बन सकती है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स पाने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित वाहन चलाएं। लगातार बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *