तरनतारन में युवक ने विवाहिता के सिर पर गोली मारी:गंभीर हालत में अमृतसर अस्पताल रेफर, आरोपी मौके से फरार

तरन तारन जिले के कस्बा पट्टी में एक युवक ने एक विवाहिता के सिर में गोली मार दी। इस हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल विवाहिता को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, विवाहिता की पहचान पट्टी स्थित गार्डन कॉलोनी निवासी रूबी मेहरा के रूप में हुई है। हमलावर की पहचान पट्टी निवासी करण के तौर पर हुई है। पुलिस जांच में जुटी पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, रूबी मेहरा की शादी कुछ माह पहले ही हुई थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके फुटेज पुलिस खंगाल रही है। इस मामले में एसपीडी रितुपर्णा सिंह संधू ने वीडियो बाइट के जरिए जानकारी दी है। परिवार के सदस्य रेनू बाला ने भी घटना के संबंध में बयान दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *