अंतिम मतदाता सूची, भोपाल में 100+ उम्र के 125 वोटर्स:विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद जारी की गई, 5.39 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) में भोपाल की वोटर संख्या को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। पहले सर्वे और फिर दावे-आपत्तियों की सुनवाई के बाद वोटर लिस्ट से 3.80 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। सबसे ज्यादा नाम मंत्री कृष्णा गौर की विधानसभा गोविंदपुरा से 81 हजार कट चुके हैं, जबकि मंत्री विश्वास सारंग की विधानसभा नरेला में यह आंकड़ा 70 हजार के पार है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर जारी इस सूची में कुल 5,39,81,065 मतदाता पंजीकृत हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश संजीव झा के अनुसार 27 अक्टूबर 2025 से प्रदेशभर में यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया गया। लगभग चार माह तक चले इस विशेष पुनरीक्षण के दौरान नाम जोड़ने, विलोपन और संशोधन से संबंधित दावे-आपत्तियां 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक प्राप्त की गईं। इसके बाद 14 फरवरी 2026 तक सभी दावों और आपत्तियों का सत्यापन कर उनका निराकरण किया गया।
प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन से पूर्व राज्य में कुल 5,74,06,143 मतदाता पंजीकृत थे। प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद यह संख्या घटकर 5,31,31,983 रह गई थी। अंतिम सूची में कुल 5,39,81,065 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। इस प्रकार प्रारूप सूची के बाद 8,49,082 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि (Net Addition) दर्ज की गई। कुल मिलाकर 34 लाख 25000 78 मतदाताओं की संख्या 27 नवंबर से अब तक की कार्यवाही में घटी है। भोपाल में पहले इतनी थी मतदाता संख्या एसआईआर से पहले 27 अक्टूबर 2025 की स्थिति में भोपाल की मतदाता संख्या 21 लाख 25 हजार 908 थी, जो अब 17 लाख 45 हजार 453 हो गई है। इस तरह वोटर लिस्ट से 3 लाख 80 हजार 455 मतदाता कम हो जाएंगे। उम्र के हिसाब से भी आंकड़े जारी जानकारी के अनुसार, शनिवार को फाइनल वोटर लिस्ट में उम्र के हिसाब से भी आंकड़े जारी किए गए। इनमें शतक यानी, 100 या इससे अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या भी सामने आई है। पहले और अब इतने मतदाता… ऐसे समझे भोपाल की 7 विधानसभा की तस्वीर थर्ड जेंडर वोटर भी कम हुए
एसआईआर की प्रक्रिया के बाद थर्ड जेंडर वोटर भी कम हुए हैं। पहले कुल 166 थर्ड जेंडर वोटर्स थे, जो अब 72 रह गए हैं। पहले मध्य विधानसभा में कुल 104 वोटर थे। यह आंकड़ा अब 35 पर आ गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *