एमपी में भाजयुमो–कांग्रेसी भिड़े, पथराव में SI समेत कई घायल:इंदौर में हालात बिगड़े, पत्थर, टमाटर-संतरे फेंके गए; वाटर कैनन चलाकर खदेड़ा

दिल्ली के ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को मध्यप्रदेश के कई शहरों में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कांग्रेस कार्यालयों का घेराव किया। इंदौर में यह प्रदर्शन हिंसक झड़प में बदल गया। इंदौर में भाजयुमो कार्यकर्ता जब कांग्रेस कार्यालय (गांधी भवन) की ओर बढ़े तो वहां पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनकी भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों के बीच पत्थर, बोतलें, टमाटर और संतरे फेंके गए। पथराव में ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर आरएस बघेल के सीने में पत्थर लगने से वे घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता समेत कई लोग चोटिल हुए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने बैरिकेडिंग के बाद वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिससे भीड़ तितर-बितर हुई। करीब आधे घंटे तक दोनों पक्ष आमने-सामने रहे। विधायक थाने पहुंचे, FIR की मांग इंदौर में भाजपा विधायक रमेश मेंदोला और गोलू शुक्ला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पंढरीनाथ थाने पहुंचे। भोपाल में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा भी जिला मंत्री मोहित अग्निहोत्री के घायल होने के बाद समर्थकों के साथ हबीबगंज थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। देखिए विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें भोपाल और ग्वालियर में भी विरोध भोपाल में भारी बैरिकेडिंग के बीच भाजयुमो कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय तक नहीं पहुंच सके। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। ग्वालियर में भाजयुमो ने रैली निकालकर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। CCTV से आरोपियों की कर रहे पहचान
इंदौर पुलिस के मुताबिक, पथराव करने वालों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। पुलिस अधिकारी पर हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है। फिलहाल सभी शहरों में स्थिति सामान्य है, लेकिन कांग्रेस कार्यालयों के बाहर एहतियातन पुलिस बल तैनात है। क्या है पूरा विवाद?
शुक्रवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रदर्शन किया था। भाजपा ने इसे देश की छवि से जुड़ा मुद्दा बताया, जबकि कांग्रेस ने इसे बेरोजगारी और डेटा सुरक्षा से जुड़े सवालों पर विरोध बताया। खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *