बिलासपुर में टेलीफोन-एक्सचेंज पहुंच मार्ग के लिए 5.11 करोड़ मंजूर:उपमुख्यमंत्री साव ने गुणवत्ता सुनिश्चित करने, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी

बिलासपुर में टेलीफोन एक्सचेंज पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 5.11 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से 3.29 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने इस संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी किया है। उपमुख्यमंत्री साव ने निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री और संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को निर्देश दिए हैं कि कार्य की निविदा समय-सीमा में पूरी की जाए। साथ ही, निर्माण कार्य के अनुमान और निष्पादन में मितव्ययिता सुनिश्चित की जाए। विभाग ने निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने को कहा है। विभाग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि कार्य पूर्ण करने के लिए अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि न की जाए। केवल अपरिहार्य और नियंत्रण से बाहर के वैध कारणों के आधार पर ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा में वृद्धि की जा सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *