विदिशा में स्कूल के समय में बदलाव:जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, सुबह 9 बजे लगेंगे स्कूल

तापमान में लगातार गिरावट को देखते हुए बुधवार को स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया। अब स्कूल सुबह 9 बजे से लगेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी रामकुमार ठाकुर ने बताया कि विदिशा जिले में इन दिनों तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शीतलहर चल रही है, जिसके कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और अन्य बोर्ड से सम्बद्ध स्कूल सुबह 9 बजे से लगेंगे। नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 9 बजे से किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *