बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र में रामी की झोपड़ियां बसोली रोड पर एक सड़क एक ट्रक ने हादसे में 8 वर्षीय पूरण बैरागी कुचल दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मेगा हाईवे जाम कर दिया। वे मृतक के परिजनों के लिए 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और सड़क पर चार ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे। बाद में हिंडोली एसडीएम शिवराज मीणा के आश्वासन के बाद धरना हटा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइश की। हिंडोली एसडीएम शिवराज मीणा ने सरकारी नियमों के अनुसार सहायता का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह स्थान दुर्घटना संभावित है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन महीने पहले इसी जगह पर कैलाश रेगर की भी एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। घुमावदार सड़क और कथित लापरवाही को यहां बार-बार होने वाले हादसों का कारण बताया जा रहा है। कुछ ग्रामीणों ने गोवंश की मौतें होने की बात भी कही। धरने पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गुर्जर, प्रशासक महावीर गुर्जर, छात्र कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गुर्जर, सीताराम गुर्जर, चंद्र प्रकाश गुर्जर और दीपक प्रजापत सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए घटना स्थल पर आरएसी के जवान तैनात किए गए। हिंडोली के मुकेश यादव और डिप्टी विवेक राजवंशी सहित उच्च अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे थे।


