बाड़मेर में फाइनल वोटर लिस्ट में 30,703 वोटर्स बढ़े:मंत्री की विधानसभा में 8691, भाटी की 8605 मतदाता बढ़े, 30 दिन में हो सकेगी आपत्ति

बाड़मेर में SIR-2026 पूरा होने के बाद शनिवार को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें 30,703 वोटर बढ़ गए हैं, इसके साथ ही जिले में वोटरों की संख्या 11,86,205 हो गई है। जिसमें पुरूष 6,31,315 व महिला 5,54,887 तथा ट्रांसजेंडर के 3 वोट हैं। ड्राफ्ट के बाद जारी वोटर लिस्ट में सबसे ज्यादा वोट गुड़ामालानी और सबसे कम चौहटन में वोटर बढ़े है। शिव में 8605 वोटर बढ़कर 315249 वोटर हो गए है। इससे पहले निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने सभी राजनीतिक दलों के साथ मीटिंग की। 4 नवंबर 2025 से 11 दिसंबर 2025 तक गणना चरण के बाद 16 दिसंबर 2026 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया गया था। जिसमें बाड़मेर में कुल वोटरों की संख्या 11,55,502 थी। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक 43,507 दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किए गए। इस अवधि में जिले बाड़मेर में 32153 फॉर्म-6/6ए, 4155 फॉर्म-7 तथा 11354 फॉर्म-8 प्राप्त हुए। 2.65% वोटर बढ़े 19 जनवरी तक मिली दावे-आपत्तियां का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रकीरण अधिकारी की ओर से निस्तारण किया गया। इसके बाद शनिवार को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन किया गया। इस प्रकार जिले में प्रारूप मतदाता सूची में कुल 11,55,502 मतदाताओं में 2.65 प्रतिशत बढ़ने के बाद कुल मतदाताओं की संख्या 1186205 हो गई। 30 दिन में कर सकते है अपील वोटर लिस्ट में किसी प्रविष्टि के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय के खिलाफ अपील लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 24 तथा निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 के नियम 23 एवं 27 के अन्तर्गत प्रथम अपील जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष अन्तिम प्रकाशन डेट से 15 दिवस में तथा जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान को जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय के 30 दिवस के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं। अब देखें विधानसभा वोटर लिस्ट ..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *