बैतूल में शीतलहर के चलते कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बुधवार को स्कूल के समय में बदलाव कर दिया। अब सभी स्कूल सुबह 9 बजे के बाद ही खुलेंगे। कलेक्टर ने जिले में संचालित सभी शैक्षणिक संस्थाओं में स्कूल खुलने का समय सुबह 9 बजे से अथवा उसके बाद नियत किया है। जिला अंतर्गत कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 तक की शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय, केन्द्रीय आदि समस्त प्रकार की शैक्षणिक संस्थाएं सुबह 9 बजे से पूर्व संचालित नहीं होंगे। बता दे कि सोमवार रात से यहां राते सर्द होने के साथ ही दिन में भी शीत लहर चल रही है। अपराह्न के बाद मौसम में घुलने वाली ठंडक से कंपकपाहट बढ़ने लगती है। बीती रात भी यहां पारा 8.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके पहले मंगलवार यह 8.4 के स्तर पर था। जो सीजन का सबसे सर्द रात थी।।


