‘मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी’-लिखकर पति फंदे पर लटका:दूसरी बार प्रेमी के साथ जाने पर तनाव में था

पत्नी के अपने प्रेमी के साथ चले जाने पर अवसाद में आए पति ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पत्नी और उसके प्रेमी को मौत का जिम्मेदार बताया है। घटना भीलवाड़ा शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर में हुई, जिसका पता आज सुबह करीब 9 बजे लगा। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक आनंद सिंह(40) पुत्र भुवनेश्वर सिंह की बॉडी को उतारकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है, जहां परिजनों की सहमति के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। सुसाइड नोट में पत्नी और प्रेमी पर लगाए आरोप
प्रताप नगर थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया- मृतक के छोटे भाई नरेंद्र ने रिपोर्ट दी है। बताया कि उसका भाई आनंद पटेल नगर में किराए पर रहता है। आनंद की पत्नी कुछ समय पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी और करीब 2 महीने बाद वापस लौट आई। लेकिन पत्नी और उसका प्रेमी दोनों में लगातार संपर्क बना हुआ था और प्रेमी भी आनंद को कई बार जान से मारने की धमकी देता रहता था। इसके कारण वह तनाव में था। रिपोर्ट के अनुसार- 19 फरवरी को पत्नी फिर से अपने प्रेमी के साथ चले गई और इस बार अपने दोनों मासूम बच्चों को भी ले गई। एक पत्र भी छोड़कर गई थी, जिसे पढ़ने के बाद आनंद अवसाद में आ गया था। इसके बाद युवक ने आज सुबह घर में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया, जिसका पता दूसरे लोगों को सुबह करीब 9 बजे लगा। थानाधिकारी का कहना है कि भाई की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *