ट्रक की टक्कर से पुलिया के नीचे गिरा ऑटोरिक्शा:एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, ऑटो में प्रचार कर रहे थे दोनों

मैहर जिले के रामनगर में मड़फहा मंदिर के पास ट्रक की टक्कर लगने से ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। बुधवार शाम रामनगर के मड़फहा मंदिर के पास ट्रक की टक्कर के बाद ऑटो पलटकर पुलिया के नीचे गिर गया। ऑटो में सवार अंकित शुक्ला (28 वर्ष) और बनारसी सोनी (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राम नगर सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद संजय गांधी मेडिकल कालेज रीवा रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान बनारसी सोनी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रामनगर कस्बे में अंकित की बहन ने ब्यूटी पार्लर चालू किया था। इसी के प्रचार के लिए बनारसी और अंकित निकले थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *