जानलेवा हमले के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार:सराड़ा पुलिस की कार्रवाई, 2 महीने से चल रहे थे फरार

सलूंबर जिले की सराड़ा पुलिस ने जानलेवा हमले की कोशिश के मामले में दो महीने से फरार चल रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी रमेशचंद्र अहारी ने बताया- घटना 12 दिसंबर 2025 की रात करीब 7:30 बजे हुई थी। पीड़ित हितेष डांगी निवासी केजड़ अपने परिवार के साथ घर पर भोजन कर रहे थे, तभी उन्हें बाहर तेज हॉर्न की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखने पर उन्होंने पाया कि खेमा उर्फ खेमराज पटेल कार में बैठकर लगातार हॉर्न बजा रहा था। ट्रैक्टर साइड में खड़ा होने की बात कहने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि खेमा पटेल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान उसके पिता नानजी पटेल लकड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और मारपीट का प्रयास किया। सिर पर किए वार
खेमा ने कार से तार से बंधा लट निकालकर कन्हैयालाल के सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़ा। बीच-बचाव के दौरान परिजनों को भी धमकियां दी गईं। बाद में आसपास के लोग एकत्रित होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान घायल कन्हैयालाल का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें सिर पर गंभीर चोट की पुष्टि हुई। पुलिस ने बयान, घटनास्थल निरीक्षण और साक्ष्यों के आधार पर खेमा उर्फ खेमराज पटेल (42) एवं नानजी पटेल (62) निवासी केजड़ के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाया। 20 फरवरी को दबिश देकर गिरफ्तारी
घटना के बाद दोनों आरोपी अपने घर से फरार हो गए थे। पुलिस टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी थी। इसके बाद 20 फरवरी 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सराड़ा में पेश किया गया। ये रहे शामिल
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम,रमेशचंद्र अहारी, थानाधिकारी,जीवतराम, सहायक उप निरीक्षक, हेमराज, सहायक उप निरीक्षक,सज्जन सिंह, हेड कॉन्स्टेबल, कर्मवीर सिंह, हेड कॉन्स्टेबल, उमेश कुमार, कॉन्स्टेबल जगदीश सिंह, कॉन्स्टेबल अनिल कुमार शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *