राजस्थान में निर्वाचन विभाग ने 199 विधानसभा सीटों की एसआईआर के बाद की फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया है। एसआईआर के फाइनल रूप से प्रदेश में 31 लाख 36 हजार 286 वोटर कट गए हैं। 16 दिसंबर को जारी ड्राफ्ट लिस्ट के बाद 10.48 लाख वोटर बढ़े हैं। ड्राफ्ट लिस्ट में 41.84 लाख वोटर्स के नाम कट गए थे। निर्वाचन विभाग से जारी आंकड़ों के मुताबिक ड्राफ्ट लिस्ट के बाद 12.91 लाख नए वोटर जोड़े हैं, जबकि 2.42 लाख के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। एसआईआर की फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद अब प्रदेश में 5 करोड़ 15 लाख 19 हजार 929 वोटर हैं, जबकि 27 अक्टूबर 2025 को एसआईआर शुरू होने से पहले कुल 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 वोटर थे। जोधपुर जिले में SIR के तहत फाइनल वोटर लिस्ट 2 लाख से ज्यादा वोटर्स के नाम कट गए हैं। सबसे ज्यादा नाम पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में हटाए गए, जबकि ओसियां में सबसे कम नाम कटे हैं। वहीं, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत की विधानसभा में 9 हजार से ज्यादा मतदाता बढ़े हैं। महिला वोटर्स की संख्या बढ़ी
फाइनल वोटर लिस्ट में लिंगानुपात में 2 अंकों की बढ़ोतरी हुई है, महिला वोटर्स की संख्या बढ़ी है। ड्राफ्ट लिस्ट के वक्त लिंगानुपात यानी प्रति हजार पुरुष वोटर पर महिलाओं की संख्या 909 थी, जो अब 911 हो गई। लिंगानुपात में जयपुर जिले में 7 अंक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि कोटा में 6 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। अजमेर, सिरोही, डूंगरपुर, बूंदी, झालावाड़ और बारां में 4 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। 18-19 साल के युवा वोटर्स की संख्या 4.35 लाख बढ़ी
ड्राफ्ट लिस्ट के बाद फाइनल वोटर लिस्ट में 18 से 19 साल के युवा वोटर्स की संख्या में 4,35,061 की बढ़ोतरी हुई है, जो 0.82 प्रतिशत है। राज्य में जयपुर जिले में 1.30 प्रतिशत, बाड़मेर में 1.26 प्रतिशत, भरतपुर में 1.22 प्रतिशत, फलौदी में 1.18 प्रतिशत और बूंदी में 1.09 प्रतिशत युवा मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने का काम आगे भी जारी रहेगा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने का काम जारी रहेगा। बीएलओ के पास फॉर्म भरकर अब भी वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाया जा सकता है। इसके लिए फॉर्म 6 भरना होगा। वोटर पोर्टल https://voters.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन भी नाम जुड़वा सकते हैं। अंता विधानसभा की फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन 12 मार्च को
अंता विधानसभा सीट पर एसआईआर की फाइनल वोटर लिस्ट 12 मार्च को प्रकाशित होगी। आज 199 सीटों पर फाइनल वोटर लिस्ट आई है। अंता में उपचुनाव के कारण यहां एसआईआर का काम देरी से शुरू हुआ था। जोधपुर जिले में 2 लाख से ज्यादा वोटर के नाम कटे
जोधपुर जिले में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट में 2 लाख 3 हजार 381 मतदाता कम हो गए हैं, जिसके बाद जिले में अब 20 लाख 97 हजार 971 वोटर्स हैं। जोधपुर के सरदारपुरा विधानसभा से सबसे ज्यादा 51 हजार 71 और सबसे कम नाम 7 हजार 512 ओसियां विधानसभा से कटे हैं। मतदाता सूची में सबसे ज्यादा 1 लाख 69 हजार 197 पुरुष और 1 लाख 52 हजार 394 महिला मतदाता लूणी विधानसभा में है, जबकि सबसे कम 83 हजार 664 पुरुष और 81 हजार 193 महिला मतदाता जोधपुर शहर विधानसभा सीट पर हैं। पूरी खबर पढ़ें पाली में फाइनर वोटर लिस्ट में 27 हजार 633 मतदाता बढ़े
पाली में SIR की फाइनल वोटर लिस्ट में 27 हजार 633 मतदाता बढ़ गए हैं। अब जिले में कुल 14 लाख 15 हजार 156 मतदाता हो गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 9 हजार 558 मतदाता पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत की सुमेरपुर विधानसभा में बढ़े हैं, जबकि पाली में सबसे ज्यादा 2,996 नाम काटे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें झालावाड़ में 17 हजार 787 मतदाता बढ़े
झालावाड़ में SIR की फाइनल वोटर लिस्ट में 17 हजार 787 मतदाता बढ़ गए हैं। अब जिले में कुल 10 लाख 58 हजार 634 मतदाता हो गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 5 हजार 42 मतदाता झालरापाटन विधानसभा में बढ़े हैं, यहां नाम काटे नहीं गए हैं। चूरू में 31 हजार से ज्यादा मतदाता बढ़े
चूरू में SIR की फाइनल वोटर लिस्ट में 31 हजार 570 मतदाता बढ़ गए हैं। अब जिले में कुल 16 लाख 26 हजार 757 मतदाता हो गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 8 हजार 310 मतदाता सरदारशहर विधानसभा में बढ़े हैं, जबकि सुजानगढ़ विधानसभा में सबसे ज्यादा 768 नाम काटे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक के विधानसभा क्षेत्र में वोटर्स बढ़े
श्रीगंगानगर में SIR की फाइनल वोटर लिस्ट में 21 हजार 683 वोटर्स बढ़ गए हैं। ड्राफ्ट लिस्ट में वोटरों की संख्या 14 लाख 67 हजार 224 थी। इसके बाद फाइनल लिस्ट में वोटरों की संख्या 14 लाख 78 हजार 907 हो गई है। श्रीगंगानगर से भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी के इलाके में सबसे ज्यादा 3253 वोटर्स जुड़े हैं, वहीं रायसिंहनगर में अब 2,68,825 सबसे ज्यादा वोटर्स हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें मंत्री और नेता प्रतिपक्ष के इलाके में बढ़े वोटर्स अलवर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अब कुल 14 लाख 96 हजार 826 वोटर्स हो गए हैं। फाइनल लिस्ट से कुल 75 हजार 622 नाम काटे गए हैं। वहीं, SIR के पहले चरण में अलवर शहर और अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक वोट कटे थे। अब दूसरे चरण में इन दोनों विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक वोट बढ़े हैं। अलवर ग्रामीणा से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली विधायक हैं। वहीं अलवर शहर से वन राज्य मंत्री संजय शर्मा विधायक हैं। पूरी खबर पढ़ें जैसलमेर में भी मतदाता बढ़े
जैसलमेर में SIR-2026 में फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें कुल ड्राफ्ट लिस्ट से फाइनल लिस्ट में 11,089 मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जो 2.35 प्रतिशत है। जहां 16 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट लिस्ट के समय जिले में कुल 4,69,972 मतदाता थे। वहीं अब फाइनल लिस्ट के बाद यह संख्या बढ़कर 4,81,061 हो गई है। इसमें 2,59,440 पुरुष और 2,21,621 महिला मतदाता शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें हनुमानगढ़ में 0.9 प्रतिशत बढ़ें वोटर्स हनुमानगढ़ में 13,282 मतदाताओं की संख्या में इजाफा (लगभग 0.9 प्रतिशत) हुआ है। एसआईआर के बाद जिले में कुल मतदाताओं संख्या बढ़कर 13,90,900 हो गई, जिनमें 7,28,358 पुरुष, 6,62,513 महिलाएं और 29 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें उदयपुर में 158189 वोटर्स के नाम कटे उदयपुर में SIR की फाइनल लिस्ट जारी हो गई है। कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि जिले में 7 विधानसभा क्षेत्रों में 18 लाख 4 हजार 151 मतदाता होंगे। इसमें 9 लाख 29 हजार 962 पुरूष मतदाता, 8 लाख 74 हजार 172 महिला मतदाता और 17 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है। जिले में 158189 मतदाताओं के नाम कटे हैं। जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी के इलाके में सबसे ज्यादा वोटर बढ़े हैं। पूरी खबर पढ़ें दिलावर-धारीवाल के क्षेत्र में वोटर बढ़े कोटा में एसआईआर के बाद फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया गया है। लिस्ट के अनुसार अब जिले में 14 लाख 6 हजार 672 वोटर है। 1,24, 878 के करीब वोटर्स के नाम कट गए हैं। 16 दिसंबर को जारी ड्राफ्ट लिस्ट के बाद जिले में 33,910 नाम जुड़े हैं। विधायक शांति धारीवाल की विधानसभा कोटा उत्तर में साढ़े 5 हजार और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के क्षेत्र रामगंजमंडी में साढ़े 4 हजार नाम बढ़े हैं। पूरी खबर पढ़ें सीकर में 1 लाख 9 हजार 263 वोटर्स के नाम कटे सीकर जिले में एसआईआर में 1 लाख 9 हजार 263 वोटर्स के नाम कटे हैं। इनमें से 6,581 वोटर एक जगह से दूसरी जगह चले गए थे। दूसरे वोटरों के नाम अलग-अलग वजहों से हटाए गए। जिला चुनाव अधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया- सीकर जिले में कुल 21 लाख 63 हजार 449 वोटर हैं। इनमें से 11 लाख 38 हजार 925 पुरुष वोटर और 10 लाख 24 हजार 524 महिला वोटर हैं। पूरी खबर पढ़ें SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कटे थे 41.85 लाख नाम
SIR की ड्राफ्ट लिस्ट में 41.85 लाख वोटर्स के नाम कटे थे। 11 लाख वोटरों से दस्तावेज मांगे गए थे। SIR के तहत नाम काटने और कटवाने को लेकर 1.06 लाख आपत्तियां लगी थी। नए नाम जुड़वाने के लिए 10.25 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे। SIR में दावे-आपत्तियों की तारीख बढ़ाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी। अलवर सहित कई जगह हजारों फॉर्म सामने आए थे, जिनमें नाम और हस्ताक्षर तक फर्जी थे। —
SIR से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए-
राजस्थान- वोटर लिस्ट से नाम कटा, अब क्या होगा?:जानें- कैसे ढूंढे आपका नाम, SIR में शामिल होना आपके लिए क्यों जरूरी? राजस्थान में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में जिन वोटर्स के नाम काटे गए हैं, उनकी लिस्ट जारी कर दी गई है। (पढ़िए पूरी खबर)


