राजसमंद के देवगढ़ कस्बे में स्वच्छ भारत अभियान के तहत वेस्ट टू वंडर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन नगर पालिका देवगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र में आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की नरेगा एवं अन्य कामकाजी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डेकोरेशन और बर्ड हाउस बनाना सीखा कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी शंकर लाल चंगेरीवाल, वरिष्ठ सहायक हरि सिंह चौैहान, धर्म सिंह चौैहान व स्वच्छ भारत ब्रांड एम्बेसडर देवगढ़ से भावना पालीवाल मौजूद रही। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को वेस्ट कपड़ों से कठपुतली (पपेट) बनाना, पुराने टायरों से गार्डन डेकोरेशन तैयार करना, बर्ड हाउस, पूजा थाली सजाना तथा पेन स्टैंड व उपयोगी उत्पाद बनाना सिखाया गया। बोले- वेस्ट को भी उपयोगी बनाया जा सकता है स्वच्छ भारत ब्रांड एम्बेसडर भावना पालीवाल ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि वेस्ट केवल कचरा नहीं, बल्कि एक अवसर है। सही सोच और रचनात्मकता से बेकार वस्तुओं को उपयोगी एवं आकर्षक बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं महिलाओं ने मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन किया और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।


