50 से अधिक लोगों का किया गया हेल्थ चेकअप

भास्कर न्यूज | हजारीबाग आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के बैनर तले फार्मेसी विभाग के सहयोग से शनिवार को दारू प्रखंड के हरली स्थित पंचायत भवन में एक दिवसीय मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था। शिविर में 50 से अधिक ग्रामीणों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान रक्तचाप, डायबिटीज सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद बेहरा व विभागाध्यक्ष (एचओडी) डॉ आलोक राय की निगरानी में डी.फार्म व बी.फार्म के विद्यार्थियों ने बीपी, शुगर आदि की जांच की। उनकी देखरेख में ही जरूरतमंद लोगों को आवश्यक दवाइयां भी नि:शुल्क वितरित की गईं। कैम्प का समन्वय आइक्यूएसी विभाग ने किया था। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रीति व्यास व डॉ राजकुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। दवा वितरण करने में मोनिका कुमारी, रंजन कुमार, मेडिकेशन हिस्ट्री में मो. राजिक डायबिटीज जांच में घनश्याम कुमार एवं अन्य जांच में वारिस रज़ा, विकास कुमार, विजय महतो, कौशल यादव, सुप्रिया, मनिता, मधु, आनंद, सुजीत, बॉबी, संजू, अर्जुन, हर्ष राज, स्वप्निल देव, अजय, पंकज, विवेक, सौरभ, रोशन चंदन श्रवण उर्मिला पूजा सहित अन्य की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *