चरही में वर्षो से फरार आरोपी गिरफ्तार

चरही | लंबे समय से कोर्ट और पुलिस की नजरों से बचकर फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को चरही पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मिहीलाल मांझी, पिता ढेना मांझी, निवासी ग्राम फुसरी, पोस्ट तापीन, थाना चरही के रूप में हुई है। बताया गया कि आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी था और उसे कई बार नोटिस भी भेजा गया था, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर चरही थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *