रायगढ़| पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अफगानिस्तान व कनाडा टी-20 मैच पर बॉल-टू-बॉल दांव लगवाते सटोरिए को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई साइबर थाना और चक्रधर नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जमुनाईन चौक के अजय कोल्डड्रिंक्स एंड पान सेंटर में मोबाइल के जरिए हार-जीत पर दांव लगवाए जाने की सूचना मिली थी। दबिश देने पर हेमंत बत्रा (24) दुकान में बैठकर दो मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा संचालित करता मिला।


