10वीं बोर्ड शुरू: पहले दिन 312 बच्चे अनुपस्थित रहे

भास्कर न्यूज | रायगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। पहले दिन हिन्दी विषय का प्रश्न-पत्र हुआ। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले में कुल 106 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में 12,033 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन 11,721 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 312 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। जिला मुख्यालय में 7 और ब्लॉक स्तर पर 7 उड़नदस्ता दल गठित किए गए हैं। इस प्रकार 14 टीमें विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं। प्रत्येक टीम में एक प्रशासनिक अधिकारी, दो महिला व्याख्याता और एक पुरुष व्याख्याता शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार पहले दिन किसी भी केंद्र से नकल या अन्य गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *