भास्कर न्यूज| महासमुंद जिले में मतदाता नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत निर्वाचन कार्यालय ने शनिवार को अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कर दिया गया है। पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले में प्रारंभिक प्रकाशन (23.12.2025) की तुलना में अंतिम प्रकाशन तक फर्जी, मृत आैर दोहराव वाले नाम के 5,547 मतदाताओं के नाम काट दिए गए। पुनरीक्षण के तहत पता चला कि महासमुंद जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या 3,97,194 है इसकी तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या 3,99,673 अधिक है, जो जागरूक भागीदारी को दर्शाता है। अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा ने बताया कि इस अभियान के तहत कुल 1,083 बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना की। अंतिम प्रकाशन तक कुल 8,698 नए मतदाता पंजीकृत किए गए। इस कार्य में जिले के कर्मचारियों, वॉलंटियर्स और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का विशेष सहयोग रहा। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को शनिवार को अंतिम मतदाता सूची की हार्डकॉपी और सॉफ्टकॉपी (सीडी) प्रदान कर दी गई है। यदि किसी मतदाता के नाम या पते में अब भी कोई त्रुटि है, या वे अपना स्थान परिवर्तन करवाना चाहते हैं, तो वे फॉर्म-8 भरकर बीएलओ या ईआरओ कार्यालय में जमा कर सकते हैं। विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला अन्य कुल 39- सरायपाली 96,559 95,453 0 1,92,012 40- बसना 1,0 ,318 1,06,420 3 2,11,741 41- खल्लारी 1,02,912 1,04,243 2 2,07,157 42- महासमुंद 92,405 93,557 1 1,85,963 कुल योग 3,97,194 3,99,673 6 7,96,873


