मोमिनपुरा: नालों में पाइपलाइन पीलिया से 42 लोग हैं संक्रमित

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर शहर के मोमिनपुरा इलाके में नगर निगम के दूषित पानी से 42 मरीज पीलिया से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण का मुख्य कारण शहर की पुरानी पाइपलाइन व्यवस्था है। अधिकांश हिस्सों में पानी की पाइपलाइन गंदे नालों से होकर गुजरी है, जिसमें लीकेज से नालियों का दूषित पानी इसके अंदर जा रहा है, जिससे सप्लाई का पानी दूषित हो रहा है। यही स्थिति नवागढ़ के मोमिनपुरा इलाके में भी सामने आई है। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में पिछले कुछ दिनों से पीलिया जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। यहां जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई, जिससे स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम दोनों की चिंता बढ़ गई है। निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में भी पीलिया के मरीज सामने आ रहे हैं। समस्या को लेकर भास्कर ने शहर के वार्डों की पड़ताल की। इसमें मोमिनपुरा, मिशन चौक के पास, बौरीपारा, गंगापुर, फुंडुनडिहारी समेत अन्य इलाकों में पाइपलाइन गंदे नालों में डूबी नजर आई, जिससे बीमारी फैलने का खतरा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *