अंबिकापुर | सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से राज्य प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति का प्रतिशत 40 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे पहले वर्ष 2020 से पहले पदोन्नति और सीधी भर्ती का अनुपात 50-50 प्रतिशत था, जिसे बाद में घटाकर 40-60 कर दिया गया था। अब सरकार ने इसे पुनः पहले जैसा कर दिया है। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ लंबे समय से पदोन्नति का प्रतिशत 50 प्रतिशत बहाल करने की मांग कर रहा था। संघ का तर्क था कि सेवाकालीन अनुभव और प्रशासनिक दक्षता का सम्मान बनाए रखने के लिए पदोन्नति का अनुपात संतुलित होना आवश्यक है। संघ की मांग पर विष्णुदेव साय सरकार ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए यह निर्णय लिया है, जिसे व्यापक स्वागत मिल रहा है।


