झारखंड लोकसेवा आयोग (जेपीएससी) की सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। उनकी अधिकतम उम्र सीमा बढ़ा दी है। अब कटऑफ डेट 1 अगस्त 2022 निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को विधानसभा के बजट सत्र में यह घोषणा की। जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा के लिए अभी अधिकतम और न्यूनतम उम्रसीमा की गणना के लिए कटऑफ डेट 01 अगस्त 2026 निर्धारित थी। अभ्यर्थी इसे बदलने की मांग कर रहे थे। इसके लिए कई अभ्यर्थी हाईकोर्ट भी पहुंचे थे। पक्ष और विपक्ष के कई विधायकों ने कटऑफ डेट में छूट देने की मांग पिछले दिनों सदन में की थी। इस पर सरकार ने विचार करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को उम्र सीमा में छूट देने की घोषणा की। हाथियों के लिए 5 प्रमंडलों में क्यूआरटी बनेगी, दो वेटरनरी यूनिट की भी स्थापना इससे पहले रामेश्वर उरांव के सवाल पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राज्य में एलीफेंट रेस्क्यू सेंटर बनाया जा रहा है। यहां क्विक रिस्पांस टीम नहीं है। पड़ोसी राज्यों से मदद ली जाती है। पांच प्रमंडलों में क्यूआरटी गठित होगी। दो वेटरनरी यूनिट की स्थापना होगी। इस पर काम चल रहा है। हाथियों के खाने की चीजों की उपलब्धता बढ़ाने का भी प्रयास होगा। हाथियों के हमले से मौत होने पर बढ़ेगा मुआवजा, बन रही एसओपी मुख्यमंत्री ने हाथियों के हमले से होने वाली मौत और नुकसान को लेकर भी बड़ा फैसला लेने के संकेत दिए। कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा-मुआवजा राशि बढ़ाने पर जल्द विचार किया जाएगा। एक समेकित एसओपी तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी झारखंड में हाथियों के हमले में मौत होने पर चार लाख रुपए मुआवजा देने का प्रावधान है। लेकिन कई राज्यों में यह राशि 50 लाख रुपए तक है। वहीं लकड़बग्घा, तेंदुआ और सांप जैसे जीवों के हमलों से होने वाली मौतों को भी एसओपी में शामिल किया जाएगा। जेपीएससी अब फिर से जारी करेगा आवेदन जमा करने का नया शेड्यूल झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि दो दिन पहले 20 फरवरी को ही समाप्त हो चुकी है। सरकार से उम्र सीमा में छूट मिलने से संबंधित पत्र मिलने के बाद आवेदन जमा करने का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। ताकि जो अभ्यर्थी पूर्व में आवेदन नहीं कर सके थे, उन्हें मौका सके। असर क्या… हजारों छात्रों को मिलेगा मौका राज्य में नियमित रूप से सिविल सेवा परीक्षा नहीं होने की वजह से अधिकांश छात्रों की उम्र परीक्षा के लिए निर्धारित उम्र से ज्यादा हो गई है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद हजारों ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जो पूर्व निर्धारित तिथि के कारण पात्रता से वंचित हो रहे थे। गौरतलब है कि जेपीएससी परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी को समाप्त हो चुकी है। श्रेणी पहले अब सामान्य 35 वर्ष 39 वर्ष पिछड़ा वर्ग (बीसी-1/बीसी-2) 37 वर्ष 41 वर्ष महिला (सामान्य / ओबीसी) 38 वर्ष 42 वर्ष एससी और एसटी 40 वर्ष 44 वर्ष


