बदली ​है पर राहत नहीं रात में भी गर्मी लग रही

कोरबा | मौसम का मिजाज अब गर्म हो गया है। इस वजह से दिन के साथ ही रात में भी गर्मी बढ़ गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से पार हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में कमी नहीं आएगी। बदली के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दो दिन बाद जरूर अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। सुबह भी अब धूप चुभने लगी है। धीरे-धीरे ठंड कम होती जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि महीने के अंत तक ठंड पूरी तरह से गायब हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *