10वीं: 154 छात्र परीक्षा देने नहीं आए

बालोद| शनिवार को जिले के 111 केंद्रों में हिंदी विषय का पर्चा देने कक्षा 10वीं के 154 विद्यार्थी नहीं पहुंचे। इनमें गुंडरदेही ब्लॉक के 36, डौंडीलोहारा के 32, गुरूर के 31, डौंडी के 29, बालोद ब्लॉक के 26 शामिल हैं। सीजी बोर्ड परीक्षा में कुल 10256 में से 10102 परीक्षार्थी शामिल हुए। बालोद के 16 केंद्रों में 1870 में से 1844, गुरूर के 19 केंद्रों मंे 1832 में से 1801, डौंडीलोहारा के 29 केंद्रों मंे 2388 में से 2356, गुंडरदेही के 26 केंद्रों मंे 2398 में से 2362, डौंडी ब्लॉक के 21 केंद्रों मंे 1768 में से 1739 परीक्षार्थी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *