राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा भर्ती की सूची जारी, काउंसिलिंग आज

भिलाई| राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा भर्ती के तहत 5 पदों के लिए लिखित और कौशल परीक्षा 19 को साइंंस कॉलेज में ली गई। इसके अंतर्गत एमओ आयुष, रेडियोग्राफर, लेब सहायक, नेत्र सहायक व डेंटल सहायक पदों पर भर्ती की जानी है। परीक्षा के लिए इसकी अनंतिम प्रावीण्य और चयन सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी दुर्ग जिला प्रशासन की वेबसाइट www.durg.gov.in पर देख सकते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार काउंसलिंग 23 फरवरी को दोपहर 12 बजे कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में होगी। चयनित अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे तक उपस्थित होना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *