शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्स. में एक मार्च तक अतिरिक्त कोच

भिलाई| मुंबई से कोलकाता जाने वाली मार्ग में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इस मार्ग में चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच बढ़ाए जा रहे हैं। वहीं कुछ स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है। इससे प्रतीक्षा सूची में कमी आने की उम्मीद है। इस कड़ी में शालीमार-एलटीटी -शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-थर्ड कोच लगाया जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार 21 से 27 फरवरी तक शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में और 23 से 28 फरवरी तक और 1 मार्च को एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एसी थर्ड कोच लगाया जाएगा। इससे प्रतीक्षा सूची में कमी आने और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की उम्मीद की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *