किस्त लेकर आवास नहीं बनाने वालों पर अब शुरू होगी कार्रवाई

भास्कर न्यूज | धमतरी जनपद पंचायत के सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिन हितग्राहियों द्वारा प्रथम या द्वितीय किस्त लेने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है, उनसे समन्वय बनाकर जरूरी कार्रवाई करने निर्देशित किया। वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में स्वीकृत आवासों में शौचालय निर्माण के लिए पात्र हितग्राहियों की सूची बैठक में अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं। स्वच्छता को प्राथमिकता देकर प्रत्येक आवास में शौचालय निर्माण सुनिश्चित करने के लिए कहा। जनवरी 2026 तक की कर वसूली की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उन पंचायतों की विशेष समीक्षा की जाएगी, जहां वसूली लक्ष्य के अनुरूप नहीं है। सचिवों को करदाताओं से समन्वय स्थापित कर बकाया राशि की वसूली में तेजी लाने तथा राजस्व स्रोतों को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पीएम आवास के सहायक परियोजना अधिकारी स्वप्निल ध्रुव, सीईओ वर्षा रानी चिकन जूरी, एसडीओ आरईएस, उप अभियंता, ग्राम पंचायत सचिव मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *