रामानुज देवांगन प्राथमिक स्कूल में न्योता भोज

मुंगेली | विकासखंड मुंगेली के शासकीय प्राथमिक रामानुज देवांगन विद्यालय में मुख्यमंत्री पोषण आहार योजना के अंतर्गत नेवता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एलपी डाहिरे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बावरे, उल्लास कार्यक्रम अधिकारी रामनाथ गुप्ता, बीआरसी सूर्यकांत उपाध्याय, संकुल शैक्षिक समन्वयक नरेश कुमार सोनवानी एवं एफएलएन बीआरजी दुर्गेश देवांगन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नेवता भोज के दौरान विद्यार्थियों को चावल, दाल, सब्जी, खीर, पूरी, केला और लड्डू परोसे गए। अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने पौष्टिक एवं संतुलित आहार के महत्व पर जोर देते हुए नियमित रूप से पोषणयुक्त भोजन लेने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय का निरीक्षण कर एफएलएन के तहत विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर की जांच की और आवश्यक मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की सफलता में प्रधान पाठक सुजिता पाटले, समस्त स्टाफ एवं रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *