बीपीएस में यूकेजी के छात्रों का स्नातक समारोह नन्हे विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

बिलासपुर| ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल मिशन कैंपस में 20 और 21 फरवरी को यूकेजी छात्रों का स्नातक समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया गया। यह दो दिवसीय आयोजन नन्हे विद्यार्थियों के प्राथमिक शिक्षा में प्रवेश का महत्वपूर्ण पड़ाव रहा। कार्यक्रम संस्थान अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन व निदेशक प्राचार्या श्रुति गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत प्राचार्या संगीता मिश्रा के स्वागत भाषण से हुई। मुख्य अतिथि गुंजन अग्रवाल (स्पीच थेरेपिस्ट एवं ऑडियोलॉजिस्ट) और डॉ. पूनम पांडे (न्यूरोफिजियो एवं साइकोथेरेपिस्ट) ने बच्चों के संचार कौशल, भावनात्मक विकास व संज्ञानात्मक सुदृढ़ता पर जोर दिया। स्नातक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का समन्वय उप प्राचार्या नंदिता चटर्जी के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि समापन पर समन्वयिका सीमा अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। समारोह स्कूल की गुणवत्तापूर्ण व मूल्य आधारित शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *