भास्कर न्यूज | पलारी खारुन नदी के तट पर स्थित प्राचीन लिंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भारत माता सेवार्थ न्यास द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह मंदिर पुरातत्व विभाग के संरक्षण में ओझागहन पड़कीभाट एवं ग्राम सनौद की सीमा पर स्थित है। मंदिर में 26 फरवरी तक श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बाल व्यास भागवताचार्य पंडित सौरभ शर्मा (चंडी मंदिर धाम, अरमरीकला) के श्रीमुख से श्रद्धालु कथा श्रवण का लाभ प्राप्त करेंगे। आयोजन के निवेदक पुजारी बाबा बिसंभर दास जी महाराज एवं लिंगेश्वर महादेव समिति हैं। धार्मिक आयोजन को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की। अभियान में गिरीश पायल, एकनाथ सार्वा, सुपेश साहू, सरपंच बालकराम साहू, गंगा बालकराम साहू, लिकेश हिंदू मौजूद रहे।


