बालोद| शहर के आईटीआई से तांदुला जलाशय किनारे बनी सड़क इन दिनों जर्जर हालत में है। सड़क की गिट्टी और बोल्डर उखड़ चुके हैं, जिससे मार्ग ऊबड़-खाबड़ हो गया है और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग कलेक्ट्रेट जाने का प्रमुख रास्ता है। प्रतिदिन अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक इसी सड़क से होकर गुजरते हैं। -संतोष मंडावी, बालोद


