डौंडी| शुक्रवार को जनपद पंचायत की शिक्षा एवं स्वास्थ्य समिति की बैठक समिति अध्यक्ष भोला राम नेताम की उपस्थिति में हुई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। टीबी उन्मूलन, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम एवं अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों पर बात की। अधिकारियों ने बताया कि शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था निश्चित की जा रही है। विद्यार्थियों को तनावमुक्त वातावरण में परीक्षा दिलाने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।


