श्रीराम जन्मोत्सव समिति के ध्वजवाहकों का सम्मान आज

भिलाई| श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई की ओर से इस बार भी लगातार 41वें साल श्रीरामनवमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले 22 फरवरी रविवार को ध्वजवाहकों का सम्मान किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्रीराम चौक खुर्सीपार में होगा। यहां विभिन्न प्रखंडों के मंदिरों एवं पूजा स्थलों से ध्वज लेकर चलने वाले ध्वजवाहकों का समिति सम्मान करेगी। इसके मुख्यअतिथि समिति के संरक्षक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय होंगे। साथ ही समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी और रामभक्त कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पांडेय ने सम्मान कार्यक्रम की जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *