40 स्कूली बच्चों को जूता दिया गया

भास्कर न्यूज| धमतरी हरगुणदास फाउंडेशन धमतरी द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला हरफतराई में जूता वितरण कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत 40 छात्र-छात्राओं को जूते वितरित किए गए। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। फाउंडेशन के संस्थापक कैलाश बख्तानी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि संसाधनों के अभाव में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। बच्चों की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा कर हम उनके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाना चाहते हैं। आने वाले समय में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। सदस्य आकाश गोलछा ने कहा कि 40 विद्यार्थियों को जूते प्रदान कर हमें बेहद संतोष की अनुभूति हो रही है। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ही हमारे प्रयास की असली सफलता है। हम शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे भी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। इस अवसर पर शंकरदाह सरपंच रमी गौतम, भागवत साहू, रोहित बख्तानी, निखिल राहुजा, सुनील नागवंशी, प्रधानपाठक शशि तिवारी, सावित्री तिवारी, अरविंद संभाकर, नीतेश्वरी नेताम, रीना मरकाम, सुनीता यादव आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *