आकृति प्ले स्कूल में हुआ वार्षिक उत्सव, बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी

भास्कर न्यूज| धमतरी
आकृति प्ले स्कूल द्वारा वार्षिकोत्सव का आयोजन रुद्री स्थित रेस्टारेंट में किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समूह नृत्य, देशभक्ति गीत, अलग-अलग राज्यों का पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। स्कूल के डायरेक्टर भूपेश चौधरी, प्राचार्य चंचल चौधरी ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों, शैक्षणिक उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। समापन पर प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया। पालक समिति अध्यक्ष राजू सोनी व अन्य ने स्कूल स्थल बालाजी कालोनी में कालोनीवासियों ने सीसी रोड निर्माण की मांग की। बताया कि बारिश के दिनों में स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। महापौर ने निर्माण कराने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा थे। उन्होंने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास की सुदृढ़ नींव होती है। प्ले स्कूल बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम में पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *